आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड

सभी पोस्ट पर वापस जाएं

होम लोन के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर

नवंबर/19/2024 को प्रकाशित

भारत में अनगिनत लोगों के लिए अपना घर खरीदना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना होता है. अधिकतर लोग जो अपना घर खरीदने की इच्छा रखते हैं, वे अपने इस सपने को साकार करने के लिए होम लोन पर निर्भर होते हैं. हालांकि आजकल कई लेंडर होम लोन की सुविधा देते हैं, लेकिन लोन की स्वीकृति कई कारकों पर निर्भर करती है.


सबसे पहले, आपको लेंडर द्वारा तय की गई योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी. दूसरा, आपको लेंडर द्वारा तय किए गए न्यूनतम CIBIL (क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड) स्कोर की शर्त को भी पूरा करना होगा. आपकी पात्रता का आकलन करने के लिए लेंडर आपके क्रेडिट इतिहास और क्रेडिट स्कोर की गहन जांच करते हैं.


अगर होम लोन के लिए आपका CIBIL स्कोर कम है, तो लेंडर आपकी एप्लीकेशन को सीधे अस्वीकार कर सकता है या फिर लोन पर अधिक ब्याज दर लगा सकता है. इसलिए, उधारकर्ता के रूप में, अगर आप सोच रहे हैं कि सिबिल स्कोर क्या है और होम लोन के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर क्या है, तो यह गाइड केवल आपके लिए है. आगे पढ़ें!


CIBIL स्कोर क्या है?


भारत में चार प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो हैं, जो आपके क्रेडिट से जुड़े सभी ट्रांज़ैक्शन का रिकॉर्ड रखते हैं और उसके आधार पर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट तैयार करते हैं. ये ब्यूरो हैं - एक्सपीरियन, इक्विफैक्स, CRIF हाई मार्क और ट्रांसयूनियन CIBIL. इन चारों ब्यूरो में से CIBIL द्वारा दी गई क्रेडिट रिपोर्ट को फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट सबसे अधिक उपयोग करते है, इसलिए इस ब्यूरो द्वारा दिए गए क्रेडिट स्कोर को CIBIL स्कोर कहा जाता है.


CIBIL स्कोर मूल रूप से 300 से 900 के बीच तीन अंकों का एक नंबर होता है और इससे आपकी क्रेडिट योग्यता का पता चलता है. आपका क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा यानी 900 के जितना करीब होगा, आपकी क्रेडिट योग्यता उतनी ही बेहतर मानी जाती है. भारत में ज़्यादातर लेंडर 700 या उससे कम के क्रेडिट या CIBIL स्कोर को कमजोर क्रेडिट प्रोफाइल मानते हैं.


CIBIL जैसे क्रेडिट ब्यूरो, आपके फाइनेंशियल रिकॉर्ड और व्यवहार के आधार पर आपका क्रेडिट स्कोर निर्धारित करते हैं जिसमें पिछले लोन के पुनर्भुगतान का इतिहास, लिए गए लोन की कुल संख्या और क्रेडिट उपयोग अनुपात जैसी महत्वपूर्ण चीज़े शामिल होती हैं. अगर आपका CIBIL स्कोर अधिक है तो आपके लोन के तेज़ी से मंज़ूर होने और अनुकूल नियमों और शर्तों के साथ मिलने की संभावना बढ़ जाती है.


होम लोन के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर क्या है?


होम लोन के लिए कोई मानक नियम या सर्वश्रेष्ठ सिबिल स्कोर नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि होम लोन के लिए क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता अलग-अलग लेंडर के लिए अलग-अलग होती है. हालांकि, भारत के अधिकांश लेंडर होम लोन स्वीकृत करने के लिए 700 या उससे अधिक के सिबिल स्कोर पर विचार करते हैं.


लेकिन अगर आपका स्कोर लेंडर द्वारा तय न्यूनतम स्कोर से बेहतर है, तो आप एक मजबूत स्थिति में होते हैं. इससे आप लेंडर के साथ बेहतर मोल-भाव कर सकते हैं और अपनी शर्तों पर लोन पा सकते हैं.


वहीं अगर आपका CIBIL स्कोर 800 से ज़्यादा है, तो लेंडर आपको और भी बेहतर ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर सकता है, जो दूसरों को मिलने वाली ब्याज दर से काफी कम हो सकता है. भले ही आपको ब्याज दर पर सिर्फ 0.5% की ही छूट मिले, लेकिन यह छूट लंबी अवधि में एक बड़ी रकम बचाने में मदद कर सकती है.


वहीं दूसरी ओर, अगर आपका CIBIL स्कोर 500 से कम है, तो इस बात की पूरी संभावना है कि लेंडर आपके होम लोन की एप्लीकेशन को सीधे अस्वीकार कर दे. और अगर कोई लेंडर आपका लोन मंजूर कर भी देता है, तो भी आपको मनचाही शर्तें नहीं मिलेंगी, साथ ही कि लेंडर आपसे बहुत ज़्यादा ब्याज दर वसूल सकता है.


होम लोन पर सिबिल स्कोर का प्रभाव


अब जब आप होम लोन के लिए आवश्यक न्यूनतम सिबिल स्कोर जानते हैं, तो आपको इसके अन्य प्रभावों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए.


  • एप्लीकेशन को अस्वीकार करना

    जैसा कि हमने पहले भी बताया है, अगर आपका CIBIL स्कोर 500 से कम है और आपका क्रेडिट इतिहास अच्छा नहीं है तो लेंडर आपकी होम लोन एप्लीकेशन को अस्वीकार कर सकता है. इसके अलावा, अगर आपके ऊपर पहले से कोई कर्ज़ या क्रेडिट कार्ड का बकाया बैलेंस है, तो लोन मिलने की संभावना और भी कम हो सकती है.

  • उच्च ब्याज दर

    कुछ लेंडर 700 या उससे कम CIBIL स्कोर वाले लोगों को होम लोन देने के लिए अधिक इच्छुक होते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में आपको अधिक ब्याज दर पर लोन स्वीकृति मिल सकती है. इसका सीधा असर आपकी EMI और कुल लोन लागत पर पड़ता है. क्योंकि ब्याज दर बढ़ने पर आपकी EMI भी बढ़ जाती है.

  • छोटी लोन राशि

    जब आप होम लोन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करते हैं, तो लेंडर आपकी एप्लीकेशन को मंजूर करने से पहले आपके क्रेडिट स्कोर, इनकम और अन्य फाइनेंशियल विवरणों की व्यापक जांच करते हैं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है और EMI भुगतान में चूक करने का इतिहास रहा है, तो लेंडर आपके द्वारा मांगी गई पूरी लोन राशि को नामंजूर भी कर सकता है. इसके बजाय, वे आपके द्वारा खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी की वैल्यू का केवल 60% से 70% लोन ही मंजूर कर सकते हैं.

  • कम पुनर्भुगतान अवधि

    CIBIL स्कोर का आपके लोन की अवधि पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है. आमतौर पर, जिन उधारकर्ताओं का CIBIL स्कोर अधिक होता है, उन्हें लेंडर अधिकतम 30 साल तक के लिए लोन लेने की अनुमति देते हैं. लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है, तो लेंडर लोन की अवधि कम कर सकता है, जिससे आपकी EMI बढ़ जाएगी.

अपना CIBIL स्कोर कैसे बेहतर बनाएं?

अगर लेंडर ने कम सिबिल स्कोर के लिए आपका होम लोन अस्वीकार कर दिया है, तो चिंता न करें! आप फाइनेंशियल रूप से अधिक ज़िम्मेदार होकर अपने स्कोर में सुधार कर सकते हैं. यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं जो काम में आएंगे:


  • अपनी देय राशि को समय पर सेटल करें-समय पर लोन ईएमआई, क्रेडिट कार्ड बिल आदि सहित अपने सभी नियमित बिल का भुगतान करें. इससे धीरे-धीरे आपका CIBIL स्कोर बढ़ जाएगा.

  • कर्ज़ को कम करें-अगर आपके पास पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड बैलेंस जैसे बड़े कर्ज़ हैं, तो उनका पुनर्भुगतान करने पर ध्यान दें और पिछले लोन का पूरी तरह से भुगतान करने से पहले किसी भी नए क़र्ज़ को लेने से बचें.

  • अपने क्रेडिट उपयोग को ट्रैक करें-अपने सभी क्रेडिट ट्रांज़ैक्शन की निगरानी करें और क्रेडिट उपयोग अनुपात 40% से कम रखें. इससे समय के साथ आपका सिबिल स्कोर ऑटोमैटिक रूप से बेहतर होगा.

होम लोन लेना, अपने खुद के घर के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है. बेहतर CIBIL स्कोर बनाए रखना न केवल आपके लोन को तेज़ी से मंज़ूर कराने में मदद करता है, बल्कि आपको अनुकूल शर्तों और कम ब्याज दरों का लाभ भी देता है जिससे समय के साथ आपकी बड़ी बचत होती है. इसलिए, समय-समय पर अपने CIBIL स्कोर को देखें और इसे बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं.


आखिर में, एक सही लेंडर का चुनाव करें, जिसकी न्यूनतम CIBIL स्कोर की आवश्यकता आपके वर्तमान स्कोर के सबसे करीब हो. आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस जैसे लेंडर आकर्षक ब्याज दरों पर लोन देने के लिए जाने जाते हैं, जो 8.60% वार्षिक दर से शुरू होती है. वे आपकी लोन राशि के आधार पर प्रॉपर्टी की वैल्यू का 90% तक फंड कर सकते हैं, जिससे आपका घर खरीदने और होम लोन लेने का अनुभव और भी आसान बन जाता है.

होम लोन की खुशहाल यात्रा के लिए
अभी अप्लाई करें